क्या है बवासीर
बवासीर एक ऐसी बीमारी है जिसे बताने से लोग हिचकिचाते हैं और इसे नजरअंदाज करते रहते हैं। यह महिला या पुरुष किसी को भी हो सकता है। बवासीर होने पर एनस के अंदर और बाहरी हिस्से की शिराओं में सूजन आ जाती है। जिसकी वजह से गुदा के अंदरूनी या हिस्से में मस्से जैसे बन जाते हैं, जिनमें से कई बार रक्त निकलता है और दर्द भी होता है। जिस कारण व्यक्ति को कब्ज, मल त्याग के दौरान दर्द व जलन व अन्य कई तरह की समस्याएं होती हैं।
——————————–
किन कारणों से होता है बवासीर
वैसे तो बवासीर की समस्या किसी को भी हो सकती है। किसी व्यक्ति को लंबे समय तक कब्ज होती है और मल त्याग के दौरान अतिरिक्त दवाब देना पड़ता है ऐसी स्थिति में मलाशय और एनल कैनल के भीतर रक्तवाहिकाओं पर दबाव बढ़ जाता है और उन्हें सूजन व दर्द होता है। इस स्थिति में भी बवासीर हो सकती है। इसक अलावा जिन लोगों को लंबे समय तक खड़े रहना पड़ता है या वजन उठाना पड़ता है उन्हें भी बवासीर की समस्या हो सकती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिला में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। गर्भावस्था के दौरान कई बार महिलाओं को लंबे समय तक कब्ज की शिकायत रहती है ऐसे में उन्हें भी बवासीर होने की संभाना बढ़ जाती है।
बवासीर के अन्य कारणों में मोटापा भी एक कारण हो सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपको बवासीर की समस्या ना हो तो आप हेल्दी वेट मेंटेन करें।







